हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल के को रामायण पार्ट वन टीजर के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। करीब ढाई मिनट के टीजर की शुरुआत रावण की जलती हुई लंका से शुरू होती है, जिसके ऊपर चील-कौए मंडरा रहे हैं।
टीजर में रणबीर कपूर के अलावा फिल्म के बाकी कलाकारों की भी झलक देखने को मिल रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण पार्ट वन का टीजर आज सुबह ही जारी किया है।
इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर के साथ अन्य कलाकारों में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे शामिल हैं।
2.38 मिनट वाले टीजर की शुरुआत में रावण की जलती हुई को देखा जा सकता है। इस लंका के ऊपर चील-कौए मंडरा रहे हैं। इसके बाद रणबीर कपूर भवगान राम के किरदार में आसमान से नीचे गिरते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें एक दानव मारने के लिए कूदता नज़र आता है। तभी भगवान राम के किरदार में हाथ में धनुष-बाण थामे आसमान के बीच पहाड़ पर खड़े रणबीर कपूर नजर आते हैं।
इसके बाद रणबीर कपूर को भगवान राम अपने राजमहल ले जाते हैं। अगले दृश्य में उन्हें एक राक्षस से लड़ते देखा जा सकता है। इसी क्रम में दृश्य बदलते जाते हैं और अगले ही पल वह पहाड़ में एक झरने के बीच हाथ जोड़े दिखाई देते हैं।
दृश्य बदलने पर रणबीर कपूर, राम बने पत्नी सीता (साई पल्लवी) और छोटे भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) संग राजमहल में चलते नजर आते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर का भगवान राम का फर्स्ट लुक सामने आता है। इस फिल्म में हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। अभी उनका फर्स्ट लुक सामने नहीं आया है।
फिर रणबीर कपूर को एक दानव से जंगल में लड़ते देखा जा सकता है। वह तलवारबाजी भी करते हैं। टीजर के अंत में लंका नजर आती है और उस लंका में यश बतौर लंकेश्वर रावण के भेष में चलते दिख रहे हैं। इस सीन में यश का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन लुक बेहद प्रभवशाली असर डालता है।
प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म, आठ बार के एकेडमी अवॉर्ड विजेता प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के सहयोग से बनाई गई है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायण का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा।