लखनऊ : रमजान में महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू

लखनऊ। रमजान उल मुबारक में मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद की तरफ से शिया महिलाओं के लिए हर साल की तरह इस साल भी विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है। यह हेल्पलाइन मजलिस की की तरफ से हर साल जारी की जाती है, ताकि महिलाएं भी अपनी मसायल पूछ सकें।


यह हेल्पलाइन हर साल मौलाना कल्बे जवाद नकवी की सरपरस्ती में चलाई जाती है। हेल्पलाइन पर पुरुष भी सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन उनके लिए दूसरे हेल्पलाइन नंबर हैं। महिलाएं अपने सवाल व्हाट्सएप्प के जरिये भी पूछ सकती हैं। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नं. 09335735895 है।

पुरुष मजलिस के ऑफिस इमामबाड़ा गुफरान मआब से ऑफिस के वक्त सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। फोन पर मसायल पूछने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-2263786, 9451096580, 09389967660 हैं जिन पर पुरुष अपनी समस्याएं बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *