राम गोपाल यादव बोले- मुझे पुख्ता जानकारी है चैनलों ने दबाव में बदले आंकड़े

लखनऊ :  समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को न्यूज चैनलों द्वारा कराए गए एग्जिट पोल पर निशाना साधा है। Ram

Ram

रामगोपाल यादव ने कहा, ‘मुझे पुख्ता जानकारी है कि असली एग्जिट पोल को चैनलों ने कुछ दिन पहले दबाव में बदला दिया।

बता दें, गुरुवार को यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव होने के बाद एग्जिट पोल प्रसारित किए गए।

ज्यादातर एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को दूसरे नंबर पर रखा गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को एक नंबर पर बताया गया है।

तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी नजर आ रही हैं। हालांकि, स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन में रामगोपाल यादव की अहम भूमिका है।

www.naqeebnews.com

# Ram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *