सैफुल्ला आतंकी था, उसका विरोध करने वाले पिता पर देश को नाज: राजनाथ

लखनऊ : लखनऊ एनकाउंटर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया. सैफुल्ला के मकान पर छापा मारा गया. भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया. सबूत और सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई. Rajnath

Rajnath

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पिता के बयान को आधार बनाते हुए कहा कि खुद आतंकी के पिता ने देशभक्ति का परिचय दिया और कहा कि जिसने देश के खिलाफ काम किया उसकी लाश नहीं लेंगे.

पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो गए हैं. अब नतीजों का इंतजार है. इसी बीच आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है.

पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि संसद का सत्र सकारात्मक चर्चाओं के साथ चलेगा. GST के लिए रास्ता साफ हो सकेगा.

वहीं संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम जीएसटी का समर्थन करते हैं, लेकिन देखना होगा कि सरकार इस बिल में क्या लेकर आ रहे हैं. यह असल देखने वाली बात होगी. वहीं लखनऊ में हुए एनकाउंटर के बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

www.naqeebnews.com

# Rajnath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *