जेब में अम्मा की फोटो, लबों पर चिनम्मा का नाम

नई दिल्ली : गुरुवार को संसद सत्र में शामिल होने जब एआईएडीएमके सांसद पहुंचे तो नजारा हैरान करने वाला था. एआईएडीएमके सांसद जब सदन पहुंचे तो उनकी जेब में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की तस्वीर थी. जबकि शशिकला के बार में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अब उनकी नेता हैं. Aiadmk

Aiadmk

सांसदों की जेब में ही सिर्फ जयललिता की तस्वीरें नहीं थीं.

बल्कि कई सांसदों के मोबाइल पर भी जललिता की फोटो थी. इतना ही नहीं हाथ के ब्रेसलेट में भी जयललिता की तस्वीर थी.

इस दौरान जब दो सांसदों से शशिकला की तस्वीर न होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अलग ही जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि अम्मा हमारे दिल में रहती हैं और चिनम्मा शशिकला अब हमारी नेता हैं.

वहीं कुछ नेताओं ने ये भी कहा कि अम्मा और चेन्नम्मा दोनों एक आदमी की दो आंखों के समान हैं. उन्होंने कहा कि इन दोनों आंखों में कोई कैसे भेद कर सकता है.

सांसद महेंद्रन ने कहा कि अम्मा आज भी उनके लिए भगवान हैं. गौरतलब है कि जयललिता की मौत के बाद शशिकला को एआईएडीएमके की महासचिव बनीं.

www.naqeebnews.com

# Aiadmk

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *