राजधानी एक्सप्रेस में घटिया खाने को लेकर यात्रियों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता : राजधानी दिल्ली से कोलकाता के सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में परोसा गया खाना खाकर छह यात्री बीमार हो गए. Rajdhani

Rajdhani

इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. वहीं केंद्रीय मंत्री तथा आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्हें भी कई बार राजधानी एक्सप्रेस में खराब क्वालिटी का खाना मिला है.

कई यात्रियों ने राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रतिष्ठित रेलगाड़ी में घटिया क्वालिटी के खाने और सर्विस को लेकर आसनसोल और सियालदह टर्मिनस पर विरोध-प्रदर्शन किया.

एक महिला यात्री ने कहा, ‘रेलगाड़ी में खाने की क्वालिटी बेहद घटिया है और यह समय पर परोसा भी नहीं जाता. जब लोग ऐसी रेलगाड़ियों से यात्रा के एवज में मोटी रकम अदा करते हैं, तो वे खाने की बेहतर क्वालिटी व सेवाओं की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसा अक्सर नहीं होता. इस ट्रेन के कम से कम छह यात्री खाना खाकर बीमार पड़ गए.’

वहीं पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यह माना कि उन्हें शिकायत मिली है और कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसी घटना ‘कभी-कभार’ सामने आती है.

पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ऐसा कभी-कभार होता है. रेलगाड़ी में लगभग 1,200 यात्री सवार थे, जिनमें से 5-6 यात्रियों ने खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायत की. हम मामले की जांच कर रहे हैं. उचित कार्रवाई की जाएगी.’

बाबुल सुप्रियो ने आश्वासन दिया कि वह मुद्दे को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के सामने उठाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो खुद रेलगाड़ियों में खाने की क्वालिटी की जांच करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री आवास पर मंत्रिपरिषद की एक बैठक में हिस्सा लूंगा, जहां मैं मुद्दे पर सुरेश प्रभु के साथ चर्चा करूंगा. हालात का निरीक्षण करने के लिए मैं किसी भी दिन आसनसोल आ सकता हूं.’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘इस बात में सच्चाई है कि राजधानी एक्सप्रेस में कभी-कभी खाने की क्वालिटी बेहद खराब होती है. विरोध-प्रदर्शन के लिए मैं यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं. उनके आंदोलन से मेरा पक्ष और मजबूत हुआ है.’

www.naqeebnews.com

# Rajdhani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *