राजामौली की आरआरआर ने जापान में लहराया कामयाबी का परचम

राजामौली की बाहुबली सारी दुनिया में पहले ही तहलका मचा चुकी थी और अब इस परंपरा को आगे बढ़ाया है उनकी फिल्म आरआरआर ने। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर देश में बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाने के बाद अब विदेश में जलवा बिखेर रही है। फिल्म का जापान से आने वाला कलेक्शन बेहतरीन है।

राजामौली की आरआरआर ने जापान में लहराया कामयाबी का परचम

एसएस राजामौली की आरआरआर न केवल भारत में बल्कि जापान और दुनिया भर में भी दर्शकों का दिल जीता है। फिलहाल आरआरआर जापानी बॉक्स ऑफिस पर 122 हजार से अधिक फुटफॉल के साथ तीसरे हफ्ते में भी अपना जादू बनाये हुए है। ये अभी तक 185M ¥ का कलेक्शन कर चुकी है जो भारतीय करेंसी में 10,35,59,500 के बराबर है। फिल्म ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट्स में उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। आरआरआर दो लेजेन्ड्री क्रांतिकारियों और 1920 के दशक में अपने देश के लिए लड़ने से पहले घर से दूर उनकी यात्रा के बारे में एक काल्पनिक कहानी है। तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। फिल्म आरआरआर 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट का कैमियो था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *