इंडोनेशिया में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शरीक होंगे प्रधानमंत्री मोदी

जी20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अगले सप्ताह इंडोनेशिया जाएंगे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत के जी-20 अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। पहली दिसंबर को भारत मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

इंडोनेशिया में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शरीक होंगे प्रधानमंत्री मोदी

जी20 में भारत सहित अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। ये समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी प्लेटफार्म है।


प्रधनमंत्री नरेन्द्रमोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया का दौरा करेंगे। भारत यहीं G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।


प्रधानमंत्री ने वेबसाइट लॉन्च करते समयअपने संबोधन में बताया कि पहली दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी देशवासियों को देते हुए कहा कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, विश्व व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। भारत के लिए इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए प्रधानमंत्री ने समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया।

पीएम ने इस लोगो और थीम के जरिए दुनिया को एक संदेश देने की बात कही। उनके मुताबिक़ युद्ध के लिए बुद्ध ने जो संदेश दिया था और हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *