भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शपथ लेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

जस्टिस चंद्रचूड़ आज भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:00 बजे राष्ट्रपति भवन में जस्टिस चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाएंगी।

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शपथ लेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

आज भारत के 50वें सीजेआई का कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल दस नवंबर 2024 तक जारी रहेगा।

11 नवंबर 1959 को जन्में जस्टिस चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त किये गए थे। इससे पूर्व 31 अक्टूबर 2013 से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति तक वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहे हैं।

जस्टिस चंद्रचूड़ की पारवारिक पृष्ठभूमि भी वकालत की है। उनके पिता जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़ 2 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *