पश्चिमोत्तर में अधिकांश स्थानों पर बारिश से पारा गिरा

चंडीगढ़ ,11 सितंबर : पिछले चौबीस घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश सहित पश्चिमोत्तर में अच्छी बारिश होने से पारे में गिरावट आयी । अमृतसर में 151 मिमी बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिमोत्तर में अधिकांश स्थानों पर बारिश से पारा गिरा

मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में अधिकांश स्थानों पर जोरदार बारिश होने और कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं । क्षेत्र में हल्की से औसत बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई । अमृतसर में सर्वाधिक 151 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा । शहर में पानी भर गया जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।

पटियाला 12 मिमी ,पठानकोट 31 मिमी, आदमपुर दो मिमी ,हलवारा 13 मिमी ,बठिंडा 15 मिमी फरीदकोट 21 मिमी ,गुरदासपुर छह मिमी ,भिवानी चार मिमी ,गुडगांव 10 मिमी ,रोहतक 33 मिमी ,हिसार चार मिमी सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुई । हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनोेंं से भारी बारिश के कारण कई रास्ते बंद हो गये तथा आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा । चोटियों पर हल्का हिमपात होने से मौसम ठंडा हो गया।

इससे न्यूनतम पारे में गिरावट आयी । चंडीगढ में हल्की बारिश हुई तथा पारा 25 डिग्री , अंबाला 27 डिग्री , हिसार 25 डिग्री ,करनाल ,गुरूग्राम का पारा 25 डिग्री , रोहतक तथा नारनौल 23 डिग्री , अमृतसर 23 डिग्री ,लुधियाना 24 डिग्री ,पटियाला 23 डिग्री , पठानकोट 22 डिग्री , आदमपुर 23 डिग्र्री , हलवारा 22 डिग्री , बठिंडा 24 डिग्री , फरीदकोट 24 डिग्री ,गुरदासपुर का पारा 23 डिग्री रह गया। पंजाब में अगले चौबीस घंटों में कहीं कहीं भारी बारिश तथा हरियाणा में अगले तीन दिन जोरदार बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *