कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में रेल का चक्का जाम

कृषि कानूनों के खिलाफ 40 किसान संगठनों के शीर्ष नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज 12 बजे से 4 बजे के बीच देशभर में रेल का चक्का जाम किया जाएगा।

इस सम्बन्ध में रेल मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ-जीआरपी के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती की है।

चक्का जाम का सबसे अधिक असर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-भोपाल व दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ने की संभावना है।
बिहार की राजधानी पटना में रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है। जन अधिकारी पार्टी (लोकतांत्रिक) ने पटना जंक्शन पर स्थित पटरियों पर सोकर रेल रोको आंदोलन किया।

हरियाणा में पलवल रेलवे स्टेशन के पास पुलिस बलों की तैनाती। रेल रोको आंदोलन के चलते टिकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट और एंट्री को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो ने दी है।

रेल मंत्रालय ने किसान के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान में आरपीएफ व जीआरपी की अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है। इसके साथ ही रेलवे जिला प्रशासन से समन्वय बनाने व कंट्रोल रूप स्थापित करने का एक्शन प्लान बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *