कैम्ब्रिज में बोले राहुल- हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो

राहुल गांधी इस समय लंदन में हैं। यहाँ कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। यहाँ उन्होंने भारत में संस्थाओं पर कब्ज़ा होने के अलावा अपने फोन की जासूसी का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराये जाने की बात भी कही।

कैम्ब्रिज में बोले राहुल- हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो

वायनाड संसद और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका कब्ज़े में है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फोन में पेगासस से जासूसी होती है। इस सम्बन्ध में ख़ुफ़िया एजेंसियों का हवाला देते हुए राहुल ने बताया कि उनका फोन रिकॉर्ड किया गया। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए जाने की बात भी कही।

अहिंसा का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव भी साझा किये। कश्मीर के बारे में उन्होंने बताया कि कई वर्षों से हिंसाग्रस्त इस क्षेत्र में पहुँचने पर हजारों लोग तिरंगा लेकर हमारे साथ आए।

‘लर्निंग टू लिसेन इन 21 सेंचुरी’ शीर्षक से राहुल ने दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात सामने रखी। लोकतंत्र के बारे में अपना नजरिया बयान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी ने लोकतंत्र को किसी पर थोपने से भी इंकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *