कांस और फ़ीफ़ा के बाद अब ऑस्कर में नज़र आएँगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का जलवा विदेशों में भी खूब है। कान्स 2022 और क़तर फुटबाल वर्ल्डकप में उनकी हाज़िरी ये बात साबित कर चुकी है। अब दीपिका ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में शिरकत करने वाली हैं।

कांस और फ़ीफ़ा के बाद अब ऑस्कर में नज़र आएँगी दीपिका पादुकोण

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को शेयर किया है। इस खबर में दीपिका पादुकोण ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट करने वाली हस्तियों में शामिल होने की जानकारी दी है।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दीपिका ने सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में माइकल बी जॉर्डन, एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली के अलावा रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि 95वां ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होगा और भारतीय समय के अनुसार यहाँ 13 मार्च की सुबह होगी।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म इस समय सारी दुनिया में कामयाबी का परचम लहरा रही है। फिल्म पठान ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज़्यादा का बिज़नेस करके ठन्डे पड़े बॉलीवुड में कारोबारी हरारत भी पैदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *