एंटनी ब्लिंकन अपने रूसी समकक्ष से कहा- आक्रामकता का यह युद्ध खत्‍म करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की बात कही।

एंटनी ब्लिंकन अपने रूसी समकक्ष से कहा- आक्रामकता का यह युद्ध खत्‍म करें

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद दोनों देशों के मध्य ये पहली उच्‍च स्‍तरीय बैठक है। संवाददाताओं से नई दिल्‍ली में बात करते हुए एंटनी ब्लिंकेन ने बताया कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री से कहा है कि आक्रामकता के इस युद्ध को समाप्त करें और सार्थक कूटनीति समाधान में सम्मिलित हों इस हल को ही उन्होंने एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति वाला तरीका बताया।

एंटोनी ब्लिंकेन ने लावरोव को बताया कि यह संधि दोनों देशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के भी हित में रहेगी। इस वार्ता में अमरीकी मंत्री ब्लिंकन ने वर्ष 2018 के अंत में गिरफ्तार किये गए पूर्व अमेरिकी नौसैनिक पॉल व्हेलन को भी रिहा करने तथा नई START परमाणु संधि को सस्‍पेंड करने के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के फैसले को भी पलटने की मांग का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *