कल शाम चार बजे लखनऊ के घंटाघर पर जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है। प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो सकती हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर अखिलेश यादव का कहना है कि जब तक सीट शेयरिंग नहीं हो जाती, वे यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

कल शाम चार बजे लखनऊ के घंटाघर पर जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

यह यात्रा कल दिनांक 20 फरवरी को लगभग 12 बजे रायबरेली- लखनऊ सीमा पर पहुंचेगी। यहाँ से मोहनलाल गंज होते हुए दोपहर एक बजे केकेसी चारबाग पहुंचेगी। नाका चौराहा से रकाबगंज, राजाबाजार, मेडिकल कॉलेज चौराहा और चौक से गुज़रते हुए यात्रा शाम 4 बजे तक घंटाघर पहुंचेगी।

घंटाघर पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस एक घंटे के संबोधन के बाद ठाकुर गंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए यात्रा चिल्लावा, सैनिक स्कूल, दरोगा खेड़ा के रस्ते से बंथरा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि सीटों के बटवारे पर अभी बातचीत चल रही है। उनके मुताबिक़ दोनों तरफ से सूचियों का आदान प्रदान हो चुका है। आगे उनका कहना है कि जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।

इस यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सियासी माहौल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बुंदेलखंड के बजाय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा ले जाने के सियासी निहितार्थ हैं। पार्टी नेताओं की ख्वाहिश है कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में न्याय यात्रा के जाने से वहां के लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा।

किन्ही कारणों से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट बदला गया है। पहले यात्रा को कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी के रास्ते मध्य प्रदेश जाना था, इसे कानपुर में दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यात्रा 24 से मुरादाबाद, संभल के रास्ते आगरा होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की बात उठ रही है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य ठीक होने पर प्रियंका गाँधी इस यात्रा में शरीक हो सकती हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस यात्रा की अगुआई के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *