बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए बोलती है झूठ: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उस पर देश के संविधान पर हमला बोलने और राजनीतिक फायदे के लिए झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का मुख्य सिद्धांत सत्य है। कांग्रेस के स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी को नुकसान हो या चुनाव में हार का सामना करना पड़े किन्तु वह सत्य का साथ नहीं छोड़ेगी।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी द्वारा संविधान पर हमला किया जा रहा है। संविधान की रक्षा करना, प्रत्येक व्यक्ति के भविष्य की रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी का मुख्य विचार सत्य है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।

 

सत्तारूढ़ दल पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि हमारे देश में कपट की चाल चली जा रही है। बीजेपी इस मुख्य विचार पर काम कर रही है कि राजनीतिक फायदे के लिए झूठ का इस्तेमाल किया जा सकता है….हमें (कांग्रेस को) नुकसान या पराजय हो सकती है किन्तु हम सच का साथ नहीं छोड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *