बर्लिन: सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग सिहर जाते हैं, उसमें भी अगर बात पाइथन जैसे सांप की बात की जाए तो खुद को बहादुर कहने वाले लोग भी सहम जाते हैं. Python

ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि पाइथन सांप आपका मसाज करेगा तो जरा साचिए डर के मारे आपकी क्या हालत होगी.
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जर्मनी में एक ऐसा सैलून है जहां पाइथन सांप इंसानों का मसाज करता है.
यह बात आपको अटपटी लग सकती है पर यह सौ फीसदी सच है.
दिलचस्प बात यह है कि मोंटी नाम का यह पाइथन सांप इस सैलून में पिछले 13 साल से लोगों के मसाज कर रहा है.
जर्मनी के ड्रेस्डन स्थित ‘द हार मोड टीम सैलून’ की चर्चा न केवल देश भर में बल्कि पूरी दुनिया में इसके बारे में बातें की जाती है. इस सैलून में आने वाले लोगों की गर्दन का मसाज पाइथन सांप से किया जाता है.
मोंटी नाम का यह पाइथन बड़े ही आराम से ग्राहकों की टेंशन दूर भगाता है. सैलून के मालिक का कहना है कि यह सांप यहां एक कर्मचारी की तरह अपनी सेवा दे रहा है.
