प्रियंका गांधी का दावा कि महोबा में पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा जुटेगी भीड़

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में आज प्रतिज्ञा रैली करेंगी। रैली का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हाल ही में महोबा पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी का दावा कि महोबा में पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा जुटेगी भीड़

2022 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड का महोबा सभी दलों को लुभा रहा है। बुंदेलखंड की 19 सीटों को पाने के लिए पक्ष-विपक्ष कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में महोबा में आकर अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया और परिवारवाद की पार्टियों पर निशाना साधा था। वहीं अब प्रियंका गांधी भी आज 27 नवंबर को महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आ रही हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि इस प्रतिज्ञा रैली में पीएम मोदी की जनसभा से अधिक भीड़ जुटेगी।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महोबा में अपनी टीम के साथ मौजूद हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने बुंदेलखंड को खूब लूटा है यहां की खनिज संपदा और यहां के वैभव को लूट लिया गया। जबकि कांग्रेस में सत्ता के दौरान इस क्षेत्र का खूब ख्याल रखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी सिर्फ घोषणाएं करते हैं। महोबा में प्रधानमंत्री ने किसी भी किसान परिवार से मुलाकात नहीं की। प्रियंका आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी यहां वह आकर बुंदेलखंड के लोगों के सामने अपनी प्रतिज्ञाए बताएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *