प्रियंका का मोदी पर वार, क्या यूपी को किसी बाहरी को गोद लेने की जरूरत?

फतेहपुर : तमाम अटकलों के बीच पहली बार प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मैदान पर उतरीं. उनके निशाने पर सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. Priyanka

Priyanka

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं यूपी का गोद लिया हूं बेटा हूं, क्या यूपी को किसी बाहरी व्यक्ति को गोद लेने की जरुरत है?

प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का नौजवान नेता बन सकता है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मोदी ने यूं ताली बजाकर नोटबंदी की और महिलाओं की बचत को बाहर फिंकवा दिया यह भी तो महिलाओं पर अत्याचार है.

पीएम ने बहुत खोखले वादे किए हैं, तीन साल से सरकार में हैं, वाराणसी के लिए कुछ नहीं किया. जब राजीव गांधी पीएम थे, तो अमेठी का बहुत विकास  किया था. उन्होंने कहा कि विकास क्या चीज होती है ये अमेठी की जनता से पूछें पीएम मोदी.

यूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के मकसद से प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंचीं. इस मौके पर राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर कटाक्ष किया. लोगों को संबोधित करते वक्त प्रियंका गांधी पुराने अंदाज में नजर आ रही थीं.

www.naqeebnews.com

# Priyanka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *