प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर बेबाक जवाब

मुंबई। दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवा रही प्रियंका चोपड़ा अब तक सिंगल हैं और अक्सर जब उनकी शादी को लेकर सवाल किये जाते हैं तो बड़े ही सलीके से बच कर निकल लेती हैं। priyanka chopra

priyanka chopra

ऐसा कुछ हुआ करण जौहर के शो में जब प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर शातिराना जवाब दे डाला।

ख़बर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा , करण जौहर के शो ‘ कॉफी विथ करण ‘ के पांचवे सीजन अकेले आईं।

फेमस टॉक शो होस्ट एलेन डीजेनेरेस के शो की तरह यहां उनको टकीला नहीं कॉफी के घूंट मिले , और शायद उस कॉफी ने प्रियंका को कई सारे राज़ खोलने की एनर्जी दे दी।

सूत्रों के मुताबिक जो भी बातें पता चली है, आपको एक एक कर सारे किस्से बताते हैं…

करण जौहर अक्सर अनमैरिड फीमेल्स से उनकी शादी का सवाल जरूर करते हैं।

 प्रियंका से भी हुआ। पूछा ” सुना शादी होने जा रही है आपकी “, जवाब मिला – ” लिखने वाले तो लिखते ही रहेंगे। जब आपकी अंगुली में अंगूठी तो समझ जायेगी दुनिया। मैं तो इस बात पर विश्वास करती हूं कि जब तक शादी ना हो जाये , सिंगल ही हूं।”

बताते हैं कि शो में करण ने प्रियंका को पूछा – “क्या आपने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड को किस किया है। बेबाक़ प्रियंका बोली – हां।

आप सब तो जानते ही होंगे कि ‘ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ‘ के अलावा आलिया भट्ट जिस एक बात से सबसे ज़्यादा फेमस हुई हैं वो है उनका कमजोर जनरल नॉलेज।

 लेकिन करण के शो में प्रियंका ने जिस तरह से अपना ‘जी के ‘ का ज्ञान दिया उसे सुनने के बाद आप ये तय जरूर कर लेंगे कि कौन बेस्ट हैं। बताते हैं कि शो में करण ने प्रियंका से पूछा – ” तीन मुग़ल शासकों के नाम बताइये ? जवाब आया – ” अरे बाबा ! फिर पूछा – तीन मराठा योद्धाओं के नाम बताइये , बाजीराव मस्तानी में काशीबाई बन चुकी प्रियंका के जवाब की जगह हंसी आई।

करण ने पूछा – ” भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के नाम बताइये। जबाव में सिर्फ – बड़ा सा लॉफ्टर मिला।

प्रियंका ने बताया कि भारत के लड़के थोड़े संकोची होते हैं और अमरीका के बहुत स्पष्ट। अपनी भारतीय परवरिश की झलक दिखाते हुए प्रियंका ने कहा – ” मैं कल फ्री हूं। न्यूयार्क में हूं। चलो डिनर पर चलते हैं। न जान न पहचान। अकेले इतनी फॉरवर्ड नहीं हूं मैं।”

पार्टी में दूसरे के कपड़े देखती है –

प्रियंका चोपड़ा ने ये भी माना कि हां जब वो पार्टियों में जाती हैं तो दो दूसरों के फैंशन सेन्स पर नुक्ताचीनी करती हैं।

गौर से दूसरों के कपड़े निहारती हैं और कमेंट्स भी देती हैं।

www.naqeebnews.com

# priyanka chopra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *