डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ चार दिन केभारत दौरे पर हैं। युवराज और प्रिंसेज़ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आए हुए हैं।
दोनों देशों के लिए ये मुलाक़ात बहुत कुछ हासिल करने वाली बताई जा रही है। इस प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। डेनमार्क के युवराज ने इस मुलाकात में भारत में आए बदलाव को अद्भुत बताया। भारत ने डेनमार्क से ग्रीन रणनीतिक साझेदारी के लिए हाथ मिलाया है। ये दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का बदलाव अभी जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ डेनमार्क का दौरा किया। कोपेनहेगन में उनका स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। आज दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत है। हम दोनों हरित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन,दिल्ली pic.twitter.com/EpDrkGQb6l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2023
इस यात्रा के दौरान युवराज फ्रेडरिक ने भारत और डेनमार्क के बीच मजबूत साझेदारी की बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के डेनमार्क दौरे को सम्मान की बात बताया। युवराज ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध की बात करते हुए कहा कि मेरी मां ने भी 1963 में भारत का दौरा किया था। मेरी मां की तरह हमारे पास भी मौका है कि हम ताजमहल के दर्शन करें।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन राजकुमारी मैरी से मुलाकात की। pic.twitter.com/P0XX1VHpob
— Fake Indian (@Fake_india45) February 27, 2023
विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ पिछले दो दशक में यह डेनमार्क के शाही दंपति की पहली भारत यात्रा है। अपनी इस यात्रा के दौरान डेनमार्क के युवराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।