भारत के दौरे पर हैं डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे

डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ चार दिन केभारत दौरे पर हैं। युवराज और प्रिंसेज़ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आए हुए हैं।

भारत के दौरे पर हैं डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे

दोनों देशों के लिए ये मुलाक़ात बहुत कुछ हासिल करने वाली बताई जा रही है। इस प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। डेनमार्क के युवराज ने इस मुलाकात में भारत में आए बदलाव को अद्भुत बताया। भारत ने डेनमार्क से ग्रीन रणनीतिक साझेदारी के लिए हाथ मिलाया है। ये दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का बदलाव अभी जारी है।

इस यात्रा के दौरान युवराज फ्रेडरिक ने भारत और डेनमार्क के बीच मजबूत साझेदारी की बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के डेनमार्क दौरे को सम्मान की बात बताया। युवराज ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध की बात करते हुए कहा कि मेरी मां ने भी 1963 में भारत का दौरा किया था। मेरी मां की तरह हमारे पास भी मौका है कि हम ताजमहल के दर्शन करें।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ पिछले दो दशक में यह डेनमार्क के शाही दंपति की पहली भारत यात्रा है। अपनी इस यात्रा के दौरान डेनमार्क के युवराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *