हेमा मालिनी ने इस बीमारी से बचाव के लिए शुरू की मुहिम

भाजपा संसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अमरीका के बोस्टन शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची। कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट’ यानी सीवीआई समस्या से जुड़ा यह एक प्रेरणादायक कार्यक्रम था जिसका मक़सद बच्चों के जीवन को बेहतर बनाना था।

हेमा मालिनी ने इस बीमारी से बचाव के लिए शुरू की मुहिम

हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ”मैं इन दिनों अमरीका की यात्रा पर हूं। यह सुंदर कार्यक्रम बोस्टन में हुआ और यह एक नेक उद्देश्य के लिए था।

बताते चलें कि सीवीआई बचपन में अंधेपन का प्रमुख कारण है। हालांकि, सही इलाज से इसमें काफी सुधार किया जा सकता है।

सीवीआई यानी मस्तिष्क से जुड़ी दृष्टि संबंधी समस्या आज के समय में बचपन में अंधेपन की सबसे बड़ी वजह बन चुकी है। सही इलाज और थैरेपी से ऐसे बच्चों की नजर में सुधार लाया जा सकता है।

हेमा ने मथुरा में भी जल्द ही ऐसे खास कार्यक्रम शुरू किए जाने की बात कही है। इस फंड रेजिंग कार्यक्रम का आयोजन अनुराधा जूजू, जूजूगाना और प्रशांत पलकुर्थी ने किया था, और यह विजन-एड नाम की संस्था के समर्थन में था।

‘कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट’ एक ऐसी समस्या है, जिसमें आंख द्वारा देखने के बावजूद मस्तिष्क को इसे समझने में दिक्कत होती है। इसमें चीजें धुंधली नज़र आ सकती हैं, चेहरों को पहचानना मुश्किल हो सकता है, या दूरी और आकार समझने में परेशानी हो सकती है।

सीवीआई की समस्या मस्तिष्क में चोट, ऑक्सीजन की कमी, स्ट्रोक या जन्मजात कारणों से हो सकती है। यह बड़ों और बच्चों दोनों को हो सकता है, लेकिन यह बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी लेता है। इसके लक्षण भी हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *