नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री का फोकस देश को 2047 तक विकसित बनाने का उद्देश्य

नीति आयोग संचालन परिषद की आठवीं बैठक आज शनिवार को शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री का फोकस देश को 2047 तक विकसित बनाने का उद्देश्य

बैठक में देश को 2047 तक एक विकसित देश बनाने पर फोकस किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचा विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के चेयरमैन हैं।
नीति आयोग की शीर्ष इकाई, परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्री शिरकत कर रहे हैं।

नीति आयोग की इस बैठक में पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया है। बैठक में शामिल लोगों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित उत्तर प्रदेश, असम, झारखंड और मध्य प्रदेश राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

परिषद की पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को हुई थी। ये बैठक हर वर्ष की जाती है। बीते वर्ष मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक सात अगस्त को हुई थी। 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण ये बैठक नहीं बुलायी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *