प्रधानमंत्री ने देश को दिया नया संसद भवन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की द्वार संख्या एक से संसद परिसर में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री ने देश को दिया नया संसद भवन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमन्त्री का स्वागत किया।नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया।

नए संसद के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ को प्रणाम करने के बाद इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने संगोल लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और जितेंद्र सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मौजूद रहे।

नए संसद भवन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *