प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पद संभालने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है और उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने कल पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शहबाज शरीफ ने सोमवार को शपथ ली। बतौर प्रधानमंत्री वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे।

शहबाज ने ऐसे समय में दूसरी बार पाकिस्तान की ज़िम्मेदारी संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। इससे पहले संसद भंग होने से पूर्व शहबाज शरीफ ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

वर्तमान में आम चुनाव के बाद उनकी पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने गठबंधन बना लिया है। इस गठबंधन की तरफ से संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर शहबाज शरीफ का नाम आगे किया गया। पकिस्तान की 336 सदस्यीय सदन में गठबंधन को 201 वोट मिले थे, जो सदन का नेता बनने के लिए आवश्यक संख्या से 32 अधिक हैं।

नतीजों की घोषणा करते हुए नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार एयाज सादिक ने शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। अब 9 मार्च को पाकिस्तान में राष्ट्रपति का चयन होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *