कल दिल्ली कूच करेंगे किसान और 10 मार्च को होगा रेल रोको अभियान

किसान-मजदूर-आदिवासी कल 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। वहीँ संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली में बड़ी महापंचायत का ऐलान किया है। इस बीच किसान संगठनों ने 10 मार्च को देशभर में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किये जाने की भी बात कही है।

कल दिल्ली कूच करेंगे किसान और 10 मार्च को होगा रेल रोको अभियान

दिल्ली की ओर देशभर के किसान-मजदूर और आदिवासियों का कूच ट्रेनों और बसों द्वारा होगा। हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने अपने आगे के कार्यक्रम की जानकारी के साथ बताया है कि 6 मार्च को दिल्ली कूच और 10 मार्च को देशभर में रेल रोको का आह्वान किया है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली में 14 मार्च को बड़ी महापंचायत का ऐलान किया गया है।

इस बीच किसान संगठनों ने 10 मार्च को देशभर में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किये जाने की भी बात कही है। रेल रोकने का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का होगा।

किसान संगठनों ने भाजपा लखीमपुर खीरी के मुख्य आरोपी को उसी स्थान से लोकसभा चुनाव का टिकट देकर सजा से मुक्त घोषित किये जाने की निंदा की है।

देश में आंदोलित किसान एक बार फिर से आंदोलन 2.0 के लिए कमर कस चुका है। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी फसल के दाम सहित कई अन्य मांगों को लेकर किसानों के कई संगठन इस समय सड़कों पर हैं।

किसान मजदूर मोर्चा तथा संयुक्त किसान मोर्चा (गैरराजनीतिक) के आह्वान पर 13 फरवरी से शुरू होकर दिल्ली की ओर कूच करते हुए किसान, पंजाब और हरियाणा की शंभू और खानौरी सीमाओं पर मौजूद है।

दिल्ली की सीमाओं पर इन किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बेहद पुख्ता इंतिज़ाम किये गए हैं। वहीँ इन किसानों ने भी दिल्ली सीमा पर अपने मोर्चे जमा रखे हैं। फिलहाल किसान आंदोलन 2.0 स्थिर है और किसान तथा प्रशासन दोनों ही तरफ शांति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *