प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर से शुरू कर रहे हैं विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस यात्रा के लिए एक विशेष दिन 15 नवम्बर का चुनाव किया गया है। इस दिन आदिवासी स्वाधीनता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती होती है।

प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर से शुरू कर रहे हैं विकसित भारत संकल्प यात्रा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक़ आदिवासी इलाकों से शुरू होने वाली यह यात्रा दो महीने तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान 2500 से अधिक आईईसी वैन सहित 14 हजार से ज्यादा स्थानों पर ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 3700 शहरी स्थानीय निकाय तक पहुँच बनाई जाएगी।

जिन राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण आचार संहिता लागू है, वहां ‘विकसित भारत संकल्प’ यात्रा शुरू करने की कोई योजना नहीं है। चुनाव समाप्त होने के बाद इन राज्यों में यात्रा शुरू की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ इस यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इस यात्रा के माध्यम से नुक्कड़-नाटकों, अनुभवों और व्यक्तिगत कहानियों के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं और इसके लाभों के बारे में बताना है। यात्रा के दौरान क्विज के माध्यम से भी इन सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *