प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली 05 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके राज्य में परिवर्तन की दिशा में किये गये कल्याण कार्य प्रशंसनीय हैं।

श्री सिंह का जन्म 05 जनवरी 1932 को अतरौली में हुआ था आज वह 89 वर्ष के हो गये। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ श्री कल्याण सिंह से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनका जीवन जनसेवा और गरीबों को सशक्त बनाने के लिये समर्पित रहा है। कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के परिवर्तन की दिशा में किए गए अथक प्रयासों के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

श्री सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता हैं। वह राज्य के दो मर्तबा मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *