इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में नये लॉकडाउन की घोषणा

लंदन 05 जनवरी : ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के के बाद नये लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते रोज़ नये लॉकडाउन की जानकारी दी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार नये लॉकडाउन के फरवरी मध्य तक प्रभावी रहने की संभावना है।

नये नियमों में कहा गया है कि इंग्लैंड में लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक नागरिक को घर पर ही रहना चाहिए, हालांकि अनुमति प्राप्त मामलों में छूट दी गयी है। इसके साथ ही सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही वैकल्पिक तौर पर मंगलवार से संपर्क कक्षाएं शुरू हो जायेंगी।

श्री जाॅनसन ने कहा है कि अगले महीने के मध्य से वैक्सीन की पहली खुराक देने का काम शुरू कर दिया जायेगा। पहले चरण में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, अग्रिम मोर्चे पर तैनात मेडिकल कर्मी एवं समाजसेवी तथा उपचाराधीन मरीजों का टीकाकरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *