मोटरसाइकल और नीलगाय की टक्कर से दो लोगों की मौत एक घायल

शिवपुरी, 5 जनवरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में टोडा करैरा मंदिर के पास एक मोटरसाइकल के वन्य पशु नीलगाय से टकरा जाने से सवार सहित एक महिला और उसके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के टोडा गांव का निवासी भोला (22) कल संगीता यादव (26) और यश (7) वर्ष के साथ मोटरसायकल से लाही गांव जा रहे थे। तभी टोडा मंदिर के पास उनकी मोटरसायकल नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में संगीता और उसके पुत्र यश की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके उपचार के लिए उत्तरप्रदेश के झांसी ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *