लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले लोग : नकवी

नयी दिल्ली 05 जनवरी : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाकर लोग देशवासियों को भ्रमित कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने संकट के समय सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रश्न उठाये थे।

श्री नकवी ने आज कहा कि “सेहत की वैक्सीन” पर “सियासत की रैक्सीन”, “पिटे पॉलिटिकल प्लेयर्स का पागलपन” है। ऐसे ही लोग अब देश के हजारों वैज्ञानिकों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप तैयार वैक्सीन पर सवालिया निशान उठा कर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की साजिश कर रहे हैं।

श्री नक़वी ने हज हाउस मुंबई में हज 2021 के सम्बन्ध में विभिन्न मुद्दों पर हज कमिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों एवं हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत से जाने वाले सभी हज यात्रियों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *