प्रवीण कुमार उर्फ़ महाभारत के भीम का निधन

प्रवीण कुमार सोबती जिन्होंने टीवी शो ‘महाभारत’ में भीम का किरदार ऐडा किया है, उनका निधन हो गया। प्रवीण कुमार 74 वर्ष के थे। प्रवीण अपने लंबे कद-काठी के लिए कई फिल्मों में विलेन और बॉडीगार्ड का रोल निभाया है। प्रवीण का 6.6 फिट का क़द उन्हें विशिष्ठ बनता है।

प्रवीण कुमार उर्फ़ महाभारत के भीम का निधन

प्रवीण कुमार एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट हैं। वो 4 बार एशियाई गेम्स के मेडलिस्ट रहे जहां उन्होंने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रोंज मैडल जीता है। उन्होंने 1968 और 1972 के ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। खेल में सक्रिय रहने के चलते प्रवीण को बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की जॉब भी डी गई थी।

खेल के क्षेत्र में सफल करियर बनाने वाले प्रवीण कुमार ने 70 के दशक में मनोरंजन जगत में कदम रखा। 1981 में उन्होंने फिल्म ‘रक्षा’ में काम किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में काम मिला। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शहनशाह’ में उन्हें मुख्तार सिंह का रोल दिया गया।

2013 में प्रवीण कुमार ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई और आम आदमी पार्टी की टिकट से वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *