किसान आंदोलन पर बोले प्रकाश जावड़ेकर -“केजरीवाल जी! ये आपका पाखंड है”

नयी दिल्ली 14 दिसंबर : किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक दिन के उपवास को सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पाखंड बताया है ।

सोमवार को ट्वीट करते हुए श्री जावड़ेकर ने कहा – “ केजरीवाल जी, ये आपका पाखंड है। आपने पंजाब विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि जीतने पर कृषि उत्पाद बाज़ार समिति (एपीएमसी) कानून में संशोधन किया जाएगा। नवम्बर 2020 में आपने दिल्ली में कृषि कानूनों को अधिसूचित भी किया और आज आप उपवास का ढोंग कर रहे हो। यह कुछ और नहीं बल्कि पाखंड ही है।”

कृषि कानूनो के ख़िलाफ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद किसानों के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को एक दिन के उपवास पर हैं। इस बीच श्री केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तमाम समर्थकों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *