क्रिसमस पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया को शांति और सुलह का संदेश दिया

वेटिकन में आयोजित मुख्य क्रिसमस कार्यक्रम के साथ, दुनिया भर के ईसाई आज क्रिसमस मना रहे हैं। आज के शुभ दिन कैथोलिक ईसाइयों के आध्यात्मिक नेता पोप फ्रांसिस ने दुनिया को शांति और सुलह का संदेश दिया।

क्रिसमस पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया को शांति और सुलह का संदेश दिया

दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह भारत में भी क्रिसमस का जश्न पोरे जोश और मनाया जा रहा है। देश के सभी शहरों से चर्चों में प्रार्थना समारोह आयोजित किए जाने के समाचार मिले हैं।

क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, इस दिन हम प्रभु यीशु मसीह के करुणा और बलिदान के संदेश को याद करते हैं। यह त्योहार हमें एकदूसरे के प्रति दया और प्रेम की भावना रखने की प्रेरणा देता है। आइए, हम प्रभु यीशु मसीह के पवित्र आदर्शों व शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति ने कहा, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को क्रिसमस के त्योहार की हार्दिक बधाई देती हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि क्रिसमस का त्योहार भाईचारे, सहिष्णुता और एक-दूसरे के प्रति प्रेम के मूल्यों को मजबूत करने की सीख देता है। यह खुशी का अवसर सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए।

ईसाई ही नहीं विभिन्न धर्मों के लोगों ने घरों को सजाकर खुशी जाहिर की है वहीं सेंटा क्लॉज ने बच्चों में उपहार बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *