सकुशल संपन्न कराया जाए क्रिसमस का त्यौहार- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है। क्रिसमससे पूर्व उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए आदर्श स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में धर्म स्थलों पर पुन लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं जो कि स्वीकार्य नहीं है।

सकुशल संपन्न कराया जाए क्रिसमस का त्यौहार- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती शाम अपने निवास पांच कालिदास वाले सरकारी आवास पर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जोन, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों ने शिरकत की।

इस बैठक में अधिकारीयों को क्रिसमस के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने और कहीं भी अप्रिय घटना न होने की हिदायत दी गई। साथ ही धर्म स्थलों पर दोबारा लगाए गए लाउडस्पीकर को हटाने पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर को हटाने तथा उनकी आवाज को निर्धारित सीमा तक रखने का अभियान पिछली 25 अप्रैल से पहली मई तक चला था। गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल माह में राज्य सरकार ने धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई बड़े पैमाने पर की थी।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस अभियान के तहत राज्य में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं। इसके अलावा ये आदेश भी दिया गया है कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के भीतर ही सीमित होने चाहिए। कोई भी आयोजन सड़क पर नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *