‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1’ नवम्बर में ओटीटी पर होगी रिलीज़

मणिरत्न की ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब रंग जमाया है। चार सप्ताह में ‘पोन्नियिन सेल्वन’ ने वर्ल्डवाइड 475 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया है। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे वे अब घर पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' नवम्बर में ओटीटी पर होगी रिलीज़

‘पोन्नियिन सेल्वन’ दक्षिण भारत के चोल राजवंश और उसके सम्राट राजराजा प्रथम के जीवन पर बनी फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और साउथ स्टार विक्रम, कार्ति, तृष्णा कृष्णन और जायम रवि लीड रोल में हैं। ‘पोन्नियिन सेल्वन’ ओटीटी पर नवंबर में रिलीज होने जा रही है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘पोन्नियिन सेल्वन’ 4 नवंबर को स्ट्रीम होगी। फिल्म जगत के नियम के मुताबिक़ कोई भी फिल्म थिएट्रीकल रिलीज के 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी।

‘पोन्नियिन सेल्वन’ कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है। इसके बारे में मणिरत्नम ने स्कूल में पढ़ा था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक ने बताया था कि इस उपन्यास पर फिल्म बनाना उनका सपना था। स्कूल में इस किताब को पढ़ा था और तब से ये विषय उनके जहन में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *