उत्तर प्रदेश में 24 हजार पदों पर होंगी पुलिस भर्तियां

यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी हो रही है। कुल 24 हजार पदों में करीब साढ़े चार हजार पद दरोगाओं के हैं। इनकी भर्ती पहले होगी। प्रदेश पुलिस में जिन 24 हजार पदों पर भर्ती होनी है, उनमें 4543 दरोगा के पद भी शामिल हैं। क्यूंकि सिपाहियों से पहले दरोगा भर्ती को तवज्जो देने की तैयारी है ऐसे में प्रदेश पुलिस में करीब 4543 पदों पर भर्ती की कवायद जल्द शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश में 24 हजार पदों पर होंगी पुलिस भर्तियां

ख़बरों के मुताबिक़, भर्ती बोर्ड को डीजीपी मुख्यालय द्वारा 19220 सिपाही एवं उसके समकक्ष पदों तथा उपनिरीक्षक एवं उसके समकक्ष 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा पहले अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसमें लगातार विलंब होता जा रहा है।

पिछले दिनों शासन ने दरोगा भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है, जिससे भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है। वहीं सिपाही भर्ती के लिए कुछ बिंदुओं पर शासन से सहमति मांगी गई हैं। अभी तक शासन की तरफ से सहमति नहीं मिलने के कारण इसमें और विलंब हो सकता है।

कारागार विभाग में भी जेल वार्डर की भर्ती का प्रस्ताव बीते दिनों कारागार विभाग द्वारा भर्ती बोर्ड भेजा जा चुका है। बोर्ड ने जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है।

उपनिरीक्षक के जिन पदों पर भर्ती होनी है वह इस तरह हैं-
4242 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस
106 उपनिरीक्षक पीएसी महिला वाहिनी (नागरिक पुलिस)
135 उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस
60 उपनिरीक्षक विशेष सुरक्षा बल

इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए यूपी पुलिस की आधिकारिक साइट https://uppolice.gov.in/ पर जाका संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *