किसान आंदोलन को समर्थन देने वाले सपा नेताओं के घर पर पुलिस तैनात

जौनपुर, 14 दिसंबर : समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा के अंतिम दिन जिला प्रशासन ने पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय समेत पार्टी के अन्य नेताओं और पदाधिकारियों के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी है। सोमवार को प्रस्तावित सपा के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को देखते हुए ये फैसला लिया गया।

जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा के चलते भारी पुलिस बल सुबह से ही सपा नेता के घर के बाहर मौजूद है। जिले में घरों के अंदर मौजूद सपा नेताओं को भी बाहर निकलने की मनादी है।

बीती 11 दिसम्बर को श्री यादव ने बयान जारी कर 14 दिसम्बर को राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन का आवाहन किया था। पार्टी का दावा है कि सपा की किसान यात्राओं को बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है और किसानो के समर्थन में उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

किसानो के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में सपा ने सात दिसम्बर से किसान यात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि सात दिसम्बर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कन्नौज जाने से रोक दिया गया था जिसके बाद श्री यादव धरने पर बैठ गये थे और बाद में उन्हे कुछ देर के लिये हिरासत में ले लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *