प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रमंडल खेल में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ कल यानी 20 जुलाई को संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये खिलाडियों से संवाद करेंगे। इस संवाद में खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी शामिल होंगे।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से हो रहा है। ये खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 20 जुलाई को सुबह 10 बजे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG) के लिए निर्धारित भारतीय टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। बातचीत में एथलीट और उनके कोच दोनों शामिल होंगे: PMO
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/kyB2aRq1Kw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
बीते वर्ष प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ-साथ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों के दल के साथ भी बातचीत की थी।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, पीवी सिंधु और दुती चंद जैसे दिग्गज एथलीट्स पर सभी की नजरें होंगी।