कोरोना और हार्ट अटैक बनी गायक भूपिंदर सिंह की मौत की वजह

मुंबई: वरिष्ठ और प्रसिद्ध गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन की जानकारी उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने दी है। साथ ही कोरोना कारणों के चलते देर रात सिंगर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

कोरोना और हार्ट अटैक बनी गायक भूपिंदर सिंह की मौत की वजह

भूपिंदर सिंह का बीमारी के कारण मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्हें भी कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

भूपिंदर सिंह ने अपनी ख़ास आवाज से अपनी पहचान बनाई थी।आज की नई जनरेशन भी उनके गानों से खुद को कनेक्ट कर पाती है। उन्होंने बीती न बिताए रैना, दिल ढूंढ़ता है, नाम गुम जाएगा जैसे कई सदाबहार गाने गाए हैं। इसके अलावा भूपिंदर सिंह को दो दीवाने इस शहर में और हो के मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा जैसे यादगार गानों के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह के मुताबिक़ भूपिंदर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। मौत की खबर सुनने के बाद शोबिज हस्तियों ने लगातार शोक व्यक्त किया है। यह दुखद खबर सुनकर दिवंगत सिंगर के फैंस भी दुखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *