अलीगढ़ में पीएम ने दिया विकास का मंत्र- वि- विद्युत, का- कानून, स- सड़क

अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रैली मोदी को संबोधित कर रहे हैं. यूपी में पहले चरण को लेकर पीएम मोदी की ये दूसरी रैली है. इससे पहले उन्होंने शनिवार को मेरठ में रैली को संबोधित किया था. Pm modi
Pm modi

पीएम मोदी ने कहा कि जब 2014 में मैंने चुनाव लड़ा था और जब अलीगढ़ आया था तो आधा मैदान भी नहीं भरा था, लेकिन आज पूरा मैदान भरा हुआ है. आज केसरिया का उफान नजर आ रहा है.

पीएम ने कहा कि जब आंधी तेज होती है तो छोटी उम्र का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पता है वो भी सहारा ढूंढता है.

अभी बीजेपी की आंधी है और अखिलेश सहारा ढूंढ रहे हैं. लोगों से सहारा मांग रहे हैं.

इस चिंता में और लोगों को पकड़ने में लगे हैं कि बीजेपी की आंधी में कहीं वो उड़ न जाए. उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, उत्तर प्रदेश की जनता न्याय चाहती है. मेरी माताएं-बहनें, मेरे छोटे कारोबारी, मेरे किसान भाई ये लड़ाई आपके न्याय के लिए है.

पीएम ने कहा कि उनको लग रहा है कि 70 साल के पाप का हिसाब देना होगा. कोई तो आया जो हिसाब मांग रहा है. हमने आधार और जन धन के माध्यम से लोगों को पैसा देना शुरू किया और 40 हजार करोड़ जो चूहे काट जाते वो बचा लिया.

ये चुनाव जीतने के लिए साथ नहीं आए हैं, इसलिए साथ आए हैं कि क्योंकि अगर राज्यसभा में मोदी आया तो ऐसा कानून बनेगा कि चोर-लूटेरों की जगह नहीं बचेगी.

पीएम ने कहा कि पिछले सालों में ऐसी सरकारें आईं कि अलीगढ़ का ताला अलीगढ़ के ही काम आया. पहले पूरे देश में अलीगढ़ के ताले बिकते थे. अलीगढ़ में कारखाने बंद हो गए.

लखनऊ में बैठी सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा सकी. यहां बिजली आती ही नहीं है, आती है तो आनंद मनाते हैं. पीएम ने यहां विकास का मतलब बताते हुए कहा कि वि से विद्युत, का से कानून और स से सड़क. इन तीन मजबूत पिलर पर हम विकास कर मजबूत घर बना सकते हैं.
www.naqeebnews.com

# Pm modi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *