आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उनके टीम साथी अलावा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे मिचेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनका ऑक्शन बेस प्राइस 2 करोड़ है।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार 8 की जगह 10 टीमें खेलेंगी और इन टीमों ने ऑक्शन से पहले ही 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में डेविड वॉर्नर- सुरेश रैना, ईशान किशन और​

शिखर धवन सहित 49 प्लेयर्स का बेस प्राइस ₹2 करोड़

आईपीएल ने ट्विटर की खबर के मुताबिक़ ऑक्शन में इस बार करीब 1214 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। इनमें 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। 1214 में से 49 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। इन 49 खिलाड़ियों में से 17 भारतीय और 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीयों में आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना हैं जबकि विदेशियों में पैट कमिंस, एडम जम्पा, स्टीवन स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, कैगिसो रबाडा और ड्वेन ब्रावो हैं। आईपीएल 2022 के लिए इस बार टीमों का पर्स 85 करोड़ से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *