योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब

प्रियंका गाँधी ने संकेत दिया कि वह उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी से चुनाव लड़ सकती हैं के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर फैसला करेगी। प्रियंका से यह पूछे जाने पर कि क्या मुकाबला गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हो सकता है, उन्होंने कहा कि नहीं।

योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब

एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यूपी की महासचिव हूं, यूपी की जिम्मेदारी मेरी है और मैं इससे निपट रही हूं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो लड़ने पर विचार कर रही हैं। इस बारे में चर्चा जारी है। आम सहमति आने खबर दी जाएगी।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने 2019 में राष्ट्रीय चुनाव से काफी पहले और औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनाव लड़ने की बात कही थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि अगर (मेरी) पार्टी चाहती है तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में मतदान होना है। परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *