प्रियंका और निक के आंगन में सरोगेसी के जरिए गूंजी किलकारी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मां बाप बन गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। निक और प्रियंका ने सेरोगेसी के ज़रिए अपने घर में किलकारी को आमद दी है।

प्रियंका और निक के आंगन में  सरोगेसी के जरिए गूंजी किलकारी

अपने पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हमें यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि हम बेबी का स्वागत कर रहे हैं। सरोगेसी के जरिए इस बेबी का जन्म हुआ है। हम इस अहम समय में आपसे आदरपूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखें। हमें अपने परिवार पर फोकस कर रहे हैं। बहुत धन्यवाद।’ हालांकि इन दोनों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है।

https://www.instagram.com/p/CZAJvizvjf4/

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं। मगर इस खबर ने तमाम बातों पर विराम लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *