पेट्रोल 58 पैसे महंगा, डीज़ल 31 पैसे सस्ता

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार  को प्रति लीटर 58 पैसे की बढ़ोत्तरी जबकि डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई । अंतरराष्ट्रीय रुझानों के मुताबिक नई कीमतें तय की गई हैं। गुरुवार आधी रात से पेट्रोल की कीमत 64.05 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी जबकि पहले यह 63.47 रुपए प्रति लीटर थी। इसी तरह, डीजल की कीमत अब प्रति लीटर 52.63 रुपए हो जाएगी, जो अब तक 52.94 रुपए प्रति लीटर थी। इस महीने पेट्रोल की कीमतों में हुई यह दूसरी बढ़ोत्तरी है जबकि डीजल की कीमतें पिछली बार बढ़ाई गई थीं, लेकिन इस बार घटाई गई हैं। इससे पहले पेट्रोल के दामों में 3.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.67 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। बढ़ी हुई कीमतें 1 सितंबर से लागू हुई थी। जबकि स्वतंत्रता दिवस (15 Aug) पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई थी। उस दौरान पेट्रोल के दाम में 1 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई थी।

petrol-price-hike 1

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *