दुनिया का सबसे तेज़ रफ़्तार वाला पक्षी है पेरेग्रीन फाल्कन

दुनिया के सबसे तेज रफ़्तार वाले जानवर की बात करते समय आमतौर पर दिमाग में तेंदुए का नाम जरूर आता होगा, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

दुनिया का सबसे तेज़ रफ़्तार वाला पक्षी है पेरेग्रीन फाल्कन

अगर धरती पर सबसे तेज़ रफ़्तार वाले जानवर की बात करें तो यक़ीनन यह कहा जा सकता है कि चीता सबसे तेज़ दौड़ने वाले जानवरों में से एक है, लेकिन कई अन्य जानवर भी हैं जो इसकी गति के करीब आ सकते हैं।

लेकिन संसार में केवल एक ही जानवर है जो गति के मामले में सभी जानवरों से आगे निकल सकता है और वह है ‘पेरेग्रीन फाल्कन’। दुनिया का सबसे तेज रफ़्तार जानवर पेरेग्रीन फाल्कन एक पक्षी है। जो उड़ान में 242 मील प्रति घंटा यानी 386 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार तक पहुँच जाता है और यह रफ़्तार कई अन्य पक्षियों की तुलना में बहुत ज़्यादा है। इस परिंदे की खासियत ये है कि जिस समय पेरेग्रीन बाज़ आसमान से नीचे आता है, तो कोई भी उसकी गति को छू नहीं सकता है।

https://twitter.com/rawrszn/status/1729689266719006772

विशेषज्ञों के अनुसार, हवा से जमीन पर आते समय पैराग्रिन 200 मील प्रति घंटे से अधिक की गति तक पहुंच सकते हैं और इस दौरान वे अपने शिकार को निशाना बनाने के लिए अद्भुत सटीकता के साथ अपने पंखों को मोड़ सकते हैं।

200 मील प्रति घंटा की रफ़्तार का अंदाजा लगाने के लिए हम इसकी तुलना श्रेणी 5 के तूफान से कर सकते हैं। इसे सबसे खतरनाक तूफ़ान माना जाता है क्योंकि इसमें 200 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *