नेटफ्लिक्स यूज़र्स अब नहीं कर सकेंगे पासवर्ड शेयरिंग

नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग को बंद करने पर विचार कर रहा है। अभी तक एक अकाउंट यूजर नेटफ्लिक्स का एक सब्सक्रिप्शन लेकर अपने बाकि साथियों के साथ पासवर्ड को शेयर कर देते हैं। यूजर्स के लिए इसमें फायदा था लेकिन कंपनी को इससे काफी नुकसान हो रहा है। अब कंपनी ऐसे तरीके तलाश रही है, जिनकी मदद से थोड़े एक्स्ट्रा पैसे देकर एक अकाउंट को एक से ज्यादा यूजर यूज कर सकें।

नेटफ्लिक्स यूज़र्स अब नहीं कर सकेंगे पासवर्ड शेयरिंग

कंपनी पासवर्ड शेयरिंग को रोकने के लिए कुछ टेस्ट भी कर रही है। मुमकिन है कि अब यूजर्स को पासवर्ड शेयर करने के लिए कंपनी को पैसे भी देने पड़ सकते हैं। उम्मीद है कि कंपनी एक लोकेशन में रहने वाले यूजर्स को पासवर्ड शेयर करने का ऑप्शन देगी। जबकि घर के बाहर किसी दूसरी जगह पर प्राइमरी अकाउंट के लॉगइन डिटेल से नेटफ्लिक्स चलाने के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं।


पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने वाले फीचर की टेस्टिंग चिली, कोस्टा रिका और पेरू में की जा रही है। आने वाले हफ्तों में इन देशों के यूजर्स के लिए सब-अकाउंट में दो एक्स्ट्रा यूजर्स को जोड़ने की सहूलियत मिल जाएगी।


एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी के प्रोडक्ट इनोवेशन डायरेक्टर चेंगई लॉन्ग ने बताया – ‘हम समझते हैं कि यूजर्स के पास एंटरटेनमेंट के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इसीलिए हमारी कोशिश है कि नेटफ्लिक्स में आने वाला कोई भी नया फीचर यूजर्स के लिए सुविधाजनक और काम का हो। साथ ही इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि सब्सक्रिप्शन के पैसों से ही हम अपने बड़े टीवी शो और फिल्मों की फंडिंग करते हैं।’

पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने वाले फीचर की टेस्टिंग चिली, कोस्टा रिका और पेरू में की जा रही है। आने वाले हफ्तों में इन देशों के यूजर्स के लिए सब-अकाउंट में दो एक्स्ट्रा यूजर्स को जोड़ने की सहूलियत मिल जाएगी। इसके लिए कंपनी हर महीने 2 से 3 डॉलर चार्ज करेगी। नए फीचर को कंपनी अपने स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान्स के लिए रोलआउट करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *