रेलवे ने कॉरोनकाल में बंद हुई पैसेंजर ट्रेन ट्रैन को आज से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ के यात्रियों को एक बार फिर से सुविधा मिल सकेगी।
डालीगंज से गोरखपुर के नकहा जंगल के बीच छह साल से बंद पैसेंजर ट्रेन आज यानि 26 मई से फिर चलेगी। इससे बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ट्रेन को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।
लखनऊ के रेलवे ट्रैक पर उस पैसेंजर ट्रेन की वापसी फिर से होने जा रही है जिसे कोरोना काल में बंद करना पड़ा था। छह साल बाद इस ट्रेन का संचालन कल से फिर से शुरू होगा। इस ट्रेन के संचालन से एक बार फिर से करीब 20 स्टेशनों के यात्री फिर से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
मिडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेल मंत्रालय द्वारा नकहा जंगल-डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। ट्रेन संख्या 05065 गोंडा-डालीगंज उद्घाटन विशेष ट्रेन गोंडा से डालीगंज के लिए नियमित चलेगी। इसका संचालन डालीगंज से 26 मई से और नकहा जंगल से 27 मई से 55062/55061 डालीगंज-नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन से किया जायेगा।
गौरतलब है कि कोरोना के समय लखनऊ-कानपुर मेमू सहित झांसी-कानपुर-आगरा पैसेंजर ट्रेन, नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का संचालन बंद करना पड़ा था। कोरोना काल समाप्त होने के बाद रेलवे ने इन बंद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू किया था।