टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा यात्री जहाज बनकर तैयार हो गया है

हेलसिंकी, फिनलैंड: दुनिया का सबसे बड़ा यात्री जहाज का निर्माण पूरा होने के करीब है। ये जहाज 5610 यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा पर ले जा सकता है। यह जहाज अब बनकर तैयार हो चुका है। आकार में ये जहाज टाइटैनिक से 5 गुना चौड़ा है और दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज भी है।

टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा यात्री जहाज बनकर तैयार हो गया है

‘आइकॉन ऑफ द सीज़’ नाम से इसका परीक्षण खुले समुद्र में किया जा रहा है। इसके बाद अक्टूबर में इसे कंपनी को सौंप दिया जाएगा। परीक्षण के सभी चरणों से गुजरने के बाद जनवरी 2024 में इसके आम यात्रियों के लिए शुरू किये जाने की उम्मीद है। इस जहाज का निर्माण फिनिश कंपनी द्वारा किया गया है।

250,800 पाउंड वज़न वाले 1,200 फुट लंबे क्रूज जहाज का अब तक समुद्र में सैकड़ों मील तक परीक्षण किया जा चुका है। इसके इंजन, ब्रेक, शोर कम करने की प्रणाली, कंपन और स्टीयरिंग सभी का परीक्षण किया जा रहा है। इसे सुरक्षित बनाने पर पूरी टीम विशेष ध्यान दे रही है।

इसमें एक वॉटरपार्क, स्लाइड और सात शानदार स्विमिंग पूल भी हैं। हालाँकि, कर्मचारियों की संख्या थोड़ी अधिक है जिसमें 2350 लोग शामिल हैं। यही कारण है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा यात्री जहाज भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *